नागपुर के धंतोली से 57 वर्षीय महिला लापता पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला  तलवार की धमकी देकर मेट्रो का सामान लूटने की कोशिश नवीन कामठी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा  नागपुर के कलमना में दुकान से 1.64 लाख रुपये का स्क्रैप चोरी चंद्रपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार  पावरग्रिड के क्षेत्रीय मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ  नागपुर में चोरी की कोशिश दुकानदार पर चाकू से हमला दो बालकों पर केस दर्ज  नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला  बेलतरोडी में घरफोडी अज्ञात चोरों ने 9.12 लाख रुपये का माल उड़ाया मामला दर्ज  पारडी में अज्ञात ट्रक चालक की टक्कर से राहगीर की मौत मामला दर्ज  मध्य प्रदेश पवेलियन बना आईटीबी एशिया 2026 का मुख्य आकर्षण  सीताबर्डी में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को मारी टक्कर आरोपी फरार मामला दर्ज  नागपुर तड़ीपार आरोपी और चाकू के साथ गाली गलौज करने वाला गिरफ्तार

सालई फाटे के पास भीषण सड़क हादसा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी की मौत

Published on 10 October 2026
news image for सालई फाटे के पास भीषण सड़क हादसा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी की मौत

नागपुर: सावनेर तहसील के सालई फाटे के पास शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फॉर्च्युनर कार और एक्टिवा के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मृतकों की पहचान डोमाजी चामादेव धुंदे (65) और उनकी पत्नी प्रमिला डोमाजी धुंदे (49) के रूप में हुई है। डोमाजी धुंदे पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फॉर्च्युनर कार (एमएच-31/एफआर-9561) नागपुर से पांढुर्णा की ओर जा रही थी, जबकि एक्टिवा (एमएच-40/डीएफ-3287) सालई से नागपुर की दिशा में आ रही थी। सालई फाटे के पास दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही हितज्योति आधार फाउंडेशन की टीम, महामार्ग सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीकांत कोली और केलोद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। हितेश बंसोड की मदद से दोनों घायलों को सावनेर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

दुखद संयोग यह रहा कि हादसे वाले दिन डोमाजी धुंदे का जन्मदिन था। दंपति किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। एक ही हादसे में पति-पत्नी की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

केलोद पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

news image for Mahalaxmi Infra

साप्ताहिक समाचार

See More
नागपुर में चोरी की कोशिश दुकानदार पर चाकू से हमला दो बालकों पर केस दर्ज
गोवंशीय पशुओं को क्रूरता से बांधने का मामला ₹1.60 लाख का माल जब्त
नागपुर के यशोधरानगर में Hit and Run कार की टक्कर से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत
नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला
बेलतरोडी में घरफोडी अज्ञात चोरों ने 9.12 लाख रुपये का माल उड़ाया मामला दर्ज
पारडी में अज्ञात ट्रक चालक की टक्कर से राहगीर की मौत मामला दर्ज
खापरखेडा में कार का दरवाज़ा अचानक खोलने से हादसा महिला की मौत चालक के खिलाफ मामला दर्ज
मध्य प्रदेश पवेलियन बना आईटीबी एशिया 2026 का मुख्य आकर्षण
सीताबर्डी में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को मारी टक्कर आरोपी फरार मामला दर्ज
नागपुर तड़ीपार आरोपी और चाकू के साथ गाली गलौज करने वाला गिरफ्तार
news image for BIDM