प्रधानमंत्री और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ने भारत और ब्रिटेन के उद्योगपतियों से की मुलाकात
Published on 24 July 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री, Rt Hon. सर कीयर स्टारमर ने आज भारत–ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (India – UK Comprehensive Economic and Trade Agreement - CETA) पर हस्ताक्षर के बाद भारत और ब्रिटेन के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के हेल्थ, फार्मास्यूटिकल्स, रत्न और आभूषण, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, निर्माण, टेलीकॉम, टेक्नोलॉजी, आईटी, लॉजिस्टिक्स, वस्त्र और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों के प्रमुख उद्योग प्रतिनिधि मौजूद थे। ये क्षेत्र दोनों देशों में रोजगार सृजन और समावेशी आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं।दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में हुए विस्तार पर संतोष व्यक्त किया। व्यापार जगत से संवाद करते हुए, उन्होंने व्यापार, निवेश और नवाचार साझेदारी को और मजबूत करने के लिए CETA से उत्पन्न अवसरों का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने इस नए समझौते को दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में व्यापारिक भावना को प्रोत्साहित करने वाला कदम बताया।दोनों नेताओं ने CETA से मिलने वाले ठोस लाभों को उजागर करते हुए, भारत और ब्रिटेन की प्रमुख उत्पादों और नवाचारों की एक भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में रत्न और आभूषण, इंजीनियरिंग उत्पाद, उच्च गुणवत्ता वाले उपभोक्ता उत्पाद और उन्नत तकनीकी समाधान शामिल थे।भारत और यूके के व्यापार जगत के नेताओं ने इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते का स्वागत किया और इसे व्यापक रणनीतिक साझेदारी के एक नए युग की शुरुआत बताते हुए, व्यापार और अर्थव्यवस्था के साथ-साथ उभरती प्रौद्योगिकियों, शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गहराने की उम्मीद जताई।दोनों नेताओं ने यह भी दोहराया कि वे छोटे और बड़े व्यवसायों को इस नए समझौते के अवसरों का लाभ उठाने और आर्थिक सहयोग के संबंधों को आने वाले वर्षों तक मजबूत करने में हर संभव समर्थन देंगे। प्रकाशन तिथि: 24 जुलाई 2025, शाम 7:38 बजे | PIB दिल्ली द्वारा
Top News
See Moreट्रेंडिंग
See Moreनागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी
Ghooskhor Pandit Controversy Letter to PM, Brahmin Community Protests Manoj Bajpayee’s Film
ऐश्वर्या राय बच्चन लाइक्स और फॉलोअर्स सिर्फ़ नंबर हैं । आपकी असली पहचान आपकी सोच और इंसानियत है।
धार्मिक रूपांतरण या झूठा आरोप? ननों की गिरफ्तारी ने उठाए सवाल
Bezos & Gates का Big Move: Congo में Lithium Mining में किया बड़ा निवेश
सैयारा की स्टारकास्ट ने मचाया धमाल – डेब्यू फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पार किए ₹325 करोड़
OTT ऐप्स पर भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई 25 प्लेटफॉर्म्स बैन
राजराजा चोळा की भूमि से PM मोदी का संबोधन – शिवभक्ति, विरासत और विकसित भारत का संकल्प
प्रधानमंत्री और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ने भारत और ब्रिटेन के उद्योगपतियों से की मुलाकात
Bhuvan Bam की पहली Bollywood फिल्म Kuku Ki Kundli साथ होंगी Wamiqa Gabbi
साप्ताहिक समाचार
See Moreअवैध हुक्का पार्लर पर पुलिस का छापा टेक्सॉस स्मोकिंग शॉपी का मैनेजर गिरफ्तार
नागपुर में हरिओम ट्रेडर्स पर मनपा का छापा, 625 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
नागपुर में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर मनपा का शिकंजा अब सीधे संपत्ति होगी कुर्क और नीलाम
नागपुर हादसा तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत Case Registered
महापौर नीता ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिया मनपा के मारबत महोत्सव का निमंत्रण
प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा अंबाझरी तालाब, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया दौरा और नौकाविहार
पुलिस भवन में मनाया गया 'सद्भावना दिवस', दिवंगत एपीआई ज्ञानेश्वर झोल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
पुलिस भवन में मनाया गया 'सद्भावना दिवस', दिवंगत एपीआई ज्ञानेश्वर झोल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
अजनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'द गैलक्सी सैलून' में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा १५ जुआरी गिरफ्तार
प्रतिबंधित तंबाकू और हजारों की नकदी के साथ संचालक गिरफ्तार