नागपुर के धंतोली से 57 वर्षीय महिला लापता पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला  तलवार की धमकी देकर मेट्रो का सामान लूटने की कोशिश नवीन कामठी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा  नागपुर के कलमना में दुकान से 1.64 लाख रुपये का स्क्रैप चोरी चंद्रपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार  पावरग्रिड के क्षेत्रीय मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ  नागपुर में चोरी की कोशिश दुकानदार पर चाकू से हमला दो बालकों पर केस दर्ज  नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला  बेलतरोडी में घरफोडी अज्ञात चोरों ने 9.12 लाख रुपये का माल उड़ाया मामला दर्ज  पारडी में अज्ञात ट्रक चालक की टक्कर से राहगीर की मौत मामला दर्ज  मध्य प्रदेश पवेलियन बना आईटीबी एशिया 2026 का मुख्य आकर्षण  सीताबर्डी में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को मारी टक्कर आरोपी फरार मामला दर्ज  नागपुर तड़ीपार आरोपी और चाकू के साथ गाली गलौज करने वाला गिरफ्तार

विनयालय कॉन्वेंट स्कूल के छात्र चेतन साहू और आरव साहू ने फेंसिंग टूर्नामेंट में लहराया परचम

Published on 1 August 2025
news image for विनयालय कॉन्वेंट स्कूल के छात्र चेतन साहू और आरव साहू ने  फेंसिंग टूर्नामेंट में लहराया परचम

नागपुर फेंसिंग द्वारा आयोजित सब जूनियर डिस्ट्रिक्ट फेंसिंग टूर्नामेंट में विनयालय कॉन्वेंट स्कूल, जरीपटका, नागपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र मास्टर चेतन साहू ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया, वहीं मास्टर आरव साहू ने अपने दमदार प्रदर्शन से कांस्य पदक जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया।

इस विशेष उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाध्यापिका सिस्टर निर्मला ने विजयी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्रों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयों को छूने की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर सहायक प्रधानाध्यापिका सीनियर रंजीता, खेल शिक्षक श्री क्लेमेंट क्रूज़ तथा श्रीमती सीमा पाटिल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी ने छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को गर्व का क्षण बताते हुए, अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और उनका सर्वांगीण विकास होता है।

news image for BIDM

साप्ताहिक समाचार

See More
नागपुर में चोरी की कोशिश दुकानदार पर चाकू से हमला दो बालकों पर केस दर्ज
गोवंशीय पशुओं को क्रूरता से बांधने का मामला ₹1.60 लाख का माल जब्त
नागपुर के यशोधरानगर में Hit and Run कार की टक्कर से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत
नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला
बेलतरोडी में घरफोडी अज्ञात चोरों ने 9.12 लाख रुपये का माल उड़ाया मामला दर्ज
पारडी में अज्ञात ट्रक चालक की टक्कर से राहगीर की मौत मामला दर्ज
खापरखेडा में कार का दरवाज़ा अचानक खोलने से हादसा महिला की मौत चालक के खिलाफ मामला दर्ज
मध्य प्रदेश पवेलियन बना आईटीबी एशिया 2026 का मुख्य आकर्षण
सीताबर्डी में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को मारी टक्कर आरोपी फरार मामला दर्ज
नागपुर तड़ीपार आरोपी और चाकू के साथ गाली गलौज करने वाला गिरफ्तार
news image for Mahalaxmi Infra