नागपुर हादसा तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत Case Registered
Published on 30 August 2026
नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मानकापुर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 74 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी चालक तुषार रामरतन काकडे कथित तौर पर नशे की हालत में अपनी तेज रफ्तार इनोवा कार चला रहा था। मानकापुर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले 74 वर्षीय कैलास नत्थुराम सौंधिया को इस अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैलास गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। गिट्टीखदान पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत और प्राथमिक जांच के आधार पर आरोपी कार चालक तुषार रामरतन काकडे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।