नागपुर में वाहन चोर गिरफ्तार पांच अपराधों का खुलासा 3.30 लाख रुपये के चार वाहन जब्त  नागपुर के धंतोली से 57 वर्षीय महिला लापता पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला  तलवार की धमकी देकर मेट्रो का सामान लूटने की कोशिश नवीन कामठी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा  नागपुर के कलमना में दुकान से 1.64 लाख रुपये का स्क्रैप चोरी चंद्रपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार  पावरग्रिड के क्षेत्रीय मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ  नागपुर में चोरी की कोशिश दुकानदार पर चाकू से हमला दो बालकों पर केस दर्ज  नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला  बेलतरोडी में घरफोडी अज्ञात चोरों ने 9.12 लाख रुपये का माल उड़ाया मामला दर्ज  पारडी में अज्ञात ट्रक चालक की टक्कर से राहगीर की मौत मामला दर्ज  मध्य प्रदेश पवेलियन बना आईटीबी एशिया 2026 का मुख्य आकर्षण  सीताबर्डी में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को मारी टक्कर आरोपी फरार मामला दर्ज

नागपुर में 20 वर्षीय युवती लापता अपहरण की आशंका में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Published on 6 November 2026
news image for नागपुर में 20 वर्षीय युवती लापता अपहरण की आशंका में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर। शहर के पांचपावली थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के लापता होने के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता माया विक्रम समुद्रे (42), निवासी वैशाली नगर घाट के पास, आजाद बुनकर कॉलोनी, आंबेडकर वार्ड, पांचपावली, नागपुर ने पांचपावली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी माही विक्रम समुद्रे (20) 24 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन करने के बावजूद युवती का कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया होगा।

पांचपावली पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लापता युवती का हुलिया: युवती का रंग गोरा, चेहरा गोल और शरीर मध्यम है। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच है। आंखें काली और बाल लंबे व काले हैं। लापता होते समय उसने काले रंग का सलवार-सूट पहना हुआ था। वह हिंदी और मराठी भाषा बोलती है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि युवती के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें। युवती की तलाश जारी है।

news image for BIDM

साप्ताहिक समाचार

See More
Cricket News Hong Kong Sixes में Pakistan की भारत पर शानदार जीत 4 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम
Bollywood News Shah Rukh Khan की King को ₹175 करोड़ की Overseas Deal Sanjay Gupta के निधन से Film Industry में शोक
नागपुर Unity Marathon में 10 हजार से अधिक धावकों की भागीदारी राजन यादव और इथोपिया की तसेहाय ओहावा बने विजेता
नवीन कामठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई गांजा तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार 5 किलो से अधिक गांजा जब्त
नागपुर में गौवंश तस्करी का बड़ा मामला उजागर कंटेनर में क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे 68 मवेशी बरामद 4 आरोपी गिरफ्तार!
नागपुर पुलिस की Run For Unity एकता दौड़ संपन्न पुलिस आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी
नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला
नागपुर में प्रतिबंधित नायलॉन मांजे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर के इमामवाड़ा में जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार ₹64,100 का माल जब्त
नागपुर में प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू का बड़ा जखीरा जब्त 9.37 लाख रुपये का माल बरामद
news image for Mahalaxmi Infra