नागपुर के धंतोली से 57 वर्षीय महिला लापता पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला  तलवार की धमकी देकर मेट्रो का सामान लूटने की कोशिश नवीन कामठी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा  नागपुर के कलमना में दुकान से 1.64 लाख रुपये का स्क्रैप चोरी चंद्रपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार  पावरग्रिड के क्षेत्रीय मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ  नागपुर में चोरी की कोशिश दुकानदार पर चाकू से हमला दो बालकों पर केस दर्ज  नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला  बेलतरोडी में घरफोडी अज्ञात चोरों ने 9.12 लाख रुपये का माल उड़ाया मामला दर्ज  पारडी में अज्ञात ट्रक चालक की टक्कर से राहगीर की मौत मामला दर्ज  मध्य प्रदेश पवेलियन बना आईटीबी एशिया 2026 का मुख्य आकर्षण  सीताबर्डी में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को मारी टक्कर आरोपी फरार मामला दर्ज  नागपुर तड़ीपार आरोपी और चाकू के साथ गाली गलौज करने वाला गिरफ्तार

82 वर्षीय वृद्धा को लाठी से घायल करने के आरोपी गिरफ्तार

Published on 19 October 2026
news image for 82 वर्षीय वृद्धा को लाठी से घायल करने के आरोपी गिरफ्तार

नागपुर। नागपुर शहर पुलिस की अपराध शाखा यूनिट क्रमांक 2 ने सदर थाना क्षेत्र में 82 वर्षीय वृद्धा को लाठी से घायल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कुल पांच अपराधों को कबूल किया, जिससे चोरी, घरफोड़ी, जबरन चोरी और छेड़छाड़ के मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9.30 बजे सदर थाना क्षेत्र के गड्डीगोदाम स्थित अलेक्स मैकेनिकल वर्क्स के पास, प्लॉट नंबर 670 ए, कामठी रोड पर हुई। फरियादी श्रीमती हिल्डा अलेक्जेंडर एंथोनी (82) अपने घर पर थीं, तभी करीब 25 से 30 वर्ष की उम्र के एक अज्ञात व्यक्ति ने डोरबेल बजाई। दरवाजा खोलते ही मुंह पर कपड़ा बांधे आरोपी ने लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। शोर मचाने पर ऊपरी मंजिल पर रहने वाले परिजन दौड़ पड़े, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल वृद्धा का उपचार किंग्सवे अस्पताल में कराया गया। शिकायत पर सदर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2) और 333 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

समानांतर जांच के दौरान अपराध शाखा यूनिट 2 की टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की और जाल बिछाकर क्लेमेंट उर्फ रोहित यूजीन पिल्ले (35), निवासी प्लॉट नंबर 33/ए, किराड लेआउट, मानकापुर, नागपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने यह वारदात कबूल की। साथ ही सदर थाने में चोरी, मानकापुर थाना क्षेत्र में घरफोड़ी तथा गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में जबरन चोरी और छेड़छाड़ का अपराध करना भी स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए सदर पुलिस को सौंप दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल, सह पुलिस आयुक्त नविनचंद्र रेड्डी, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेंद्र दाभाडे, पुलिस उपायुक्त (डिटेक्शन) दीपक अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) वैभव जाधव के मार्गदर्शन में की गई। टीम में महिला पुलिस निरीक्षक शुभांगी देशमुख, सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन बोरखेडे, उपनिरीक्षक मनोज राऊत, सहायक उपनिरीक्षक गजेंद्रसिंग ठाकुर, हवलदार नरेश तुमडाम, विजय यादव, प्रवीण शेलके, अर्जुन यादव, महेंद्र सडमाके, कमलेश गणेर, सिपाही मंगल जाधव, संदीप पांडे, आशीष धंदरे, संजीव दहीफळे और चालक हवलदार कमलेश गहलोद शामिल थे।

news image for Mahalaxmi Infra

साप्ताहिक समाचार

See More
नागपुर में चोरी की कोशिश दुकानदार पर चाकू से हमला दो बालकों पर केस दर्ज
गोवंशीय पशुओं को क्रूरता से बांधने का मामला ₹1.60 लाख का माल जब्त
नागपुर के यशोधरानगर में Hit and Run कार की टक्कर से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत
नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला
बेलतरोडी में घरफोडी अज्ञात चोरों ने 9.12 लाख रुपये का माल उड़ाया मामला दर्ज
पारडी में अज्ञात ट्रक चालक की टक्कर से राहगीर की मौत मामला दर्ज
खापरखेडा में कार का दरवाज़ा अचानक खोलने से हादसा महिला की मौत चालक के खिलाफ मामला दर्ज
मध्य प्रदेश पवेलियन बना आईटीबी एशिया 2026 का मुख्य आकर्षण
सीताबर्डी में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को मारी टक्कर आरोपी फरार मामला दर्ज
नागपुर तड़ीपार आरोपी और चाकू के साथ गाली गलौज करने वाला गिरफ्तार
news image for BIDM