नागपुर के धंतोली से 57 वर्षीय महिला लापता पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला  तलवार की धमकी देकर मेट्रो का सामान लूटने की कोशिश नवीन कामठी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा  नागपुर के कलमना में दुकान से 1.64 लाख रुपये का स्क्रैप चोरी चंद्रपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार  पावरग्रिड के क्षेत्रीय मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ  नागपुर में चोरी की कोशिश दुकानदार पर चाकू से हमला दो बालकों पर केस दर्ज  नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला  बेलतरोडी में घरफोडी अज्ञात चोरों ने 9.12 लाख रुपये का माल उड़ाया मामला दर्ज  पारडी में अज्ञात ट्रक चालक की टक्कर से राहगीर की मौत मामला दर्ज  मध्य प्रदेश पवेलियन बना आईटीबी एशिया 2026 का मुख्य आकर्षण  सीताबर्डी में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को मारी टक्कर आरोपी फरार मामला दर्ज  नागपुर तड़ीपार आरोपी और चाकू के साथ गाली गलौज करने वाला गिरफ्तार

17 सितंबर से शहर में मनपा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ महीनाभर चलेंगे जनोपयोगी कार्यक्रम

Published on 16 September 2026
news image for 17 सितंबर से शहर में मनपा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ महीनाभर चलेंगे जनोपयोगी कार्यक्रम

नागपुर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार, 17 सितंबर से शहर में एक महीने तक 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत विभिन्न जनोपयोगी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को मनपा मुख्यालय में सुबह भव्य रक्तदान शिविर आयोजित कर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा संकल्प माह के अंतर्गत विभिन्न जनोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीला हाथीबेड़, स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी-वखरे, सत्तापक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर और आयुक्त डॉ. विपिन के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर मनपा की प्रशासकीय इमारत में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मनपा की सर्वसाधारण बैठक में आयुक्त डॉ. विपिन ने इसकी जानकारी देते हुए कर्मचारियों से बड़ी संख्या में सहभाग करने की अपील की।

राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार इस माह में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देना, विशेष शिविर, सेवा सेतु केंद्र, प्रत्येक जोन में समाधान शिविर, आयुष्मान कार्ड शिविर, युवाओं के लिए मैराथन व बाइक रैली, स्वच्छता अभियान, बच्चों के लिए 'विकसित भारत' विषय पर चित्रकला व वक्तृत्व प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर, करियर काउंसलिंग, प्लास्टिक मुक्ति जागरूकता, साइबर अपराध जनजागृति, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता शिविर तथा विद्यार्थियों को आवश्यक प्रमाणपत्र एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने वाले शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

news image for Mahalaxmi Infra

साप्ताहिक समाचार

See More
नागपुर में चोरी की कोशिश दुकानदार पर चाकू से हमला दो बालकों पर केस दर्ज
गोवंशीय पशुओं को क्रूरता से बांधने का मामला ₹1.60 लाख का माल जब्त
नागपुर के यशोधरानगर में Hit and Run कार की टक्कर से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत
नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला
बेलतरोडी में घरफोडी अज्ञात चोरों ने 9.12 लाख रुपये का माल उड़ाया मामला दर्ज
पारडी में अज्ञात ट्रक चालक की टक्कर से राहगीर की मौत मामला दर्ज
खापरखेडा में कार का दरवाज़ा अचानक खोलने से हादसा महिला की मौत चालक के खिलाफ मामला दर्ज
मध्य प्रदेश पवेलियन बना आईटीबी एशिया 2026 का मुख्य आकर्षण
सीताबर्डी में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को मारी टक्कर आरोपी फरार मामला दर्ज
नागपुर तड़ीपार आरोपी और चाकू के साथ गाली गलौज करने वाला गिरफ्तार
news image for BIDM