नागपुर के धंतोली से 57 वर्षीय महिला लापता पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला  तलवार की धमकी देकर मेट्रो का सामान लूटने की कोशिश नवीन कामठी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा  नागपुर के कलमना में दुकान से 1.64 लाख रुपये का स्क्रैप चोरी चंद्रपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार  पावरग्रिड के क्षेत्रीय मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ  नागपुर में चोरी की कोशिश दुकानदार पर चाकू से हमला दो बालकों पर केस दर्ज  नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला  बेलतरोडी में घरफोडी अज्ञात चोरों ने 9.12 लाख रुपये का माल उड़ाया मामला दर्ज  पारडी में अज्ञात ट्रक चालक की टक्कर से राहगीर की मौत मामला दर्ज  मध्य प्रदेश पवेलियन बना आईटीबी एशिया 2026 का मुख्य आकर्षण  सीताबर्डी में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को मारी टक्कर आरोपी फरार मामला दर्ज  नागपुर तड़ीपार आरोपी और चाकू के साथ गाली गलौज करने वाला गिरफ्तार

बेलतरोडी में युवक रहस्यमय ढंग से लापता अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज

Published on 14 October 2026
news image for बेलतरोडी में युवक रहस्यमय ढंग से लापता अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज

नागपुर। बेलतरोडी थाना क्षेत्र से एक 32 वर्षीय युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (भान्यासं) की धारा 140 (3) के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के मंडला जिले की बिछीया तहसील के ग्राम मांगाबेली निवासी रामविलास रवि झारीया ने बेलतरोडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके साथ गाँव से काम की तलाश में नागपुर आया अनिल अमृतलाल झारीया (32), जो वर्तमान में बेलतरोडी के महालक्ष्मी नगर में रह रहा था, 15 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे अपने गाँव मांगाबेली जाने के लिए घर से निकला था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, अनिल न तो अब तक अपने गाँव पहुँचा है और न ही नागपुर लौटा है। परिजनों और परिचितों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, किंतु उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। शिकायतकर्ता को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले जाया है।

लापता युवक का हुलिया: अनिल का रंग साँवला, चेहरा लंबा, कद-काठी मध्यम और ऊँचाई लगभग 5 फुट 5 इंच है। उसके बाल काले हैं। लापता होने के समय उसने लाल-काले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी। वह हिंदी भाषा बोलता है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को उपरोक्त हुलिए के युवक के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल बेलतरोडी पुलिस थाने से संपर्क करें। मामले की आगे की जाँच जारी है।

news image for Mahalaxmi Infra

साप्ताहिक समाचार

See More
नागपुर में चोरी की कोशिश दुकानदार पर चाकू से हमला दो बालकों पर केस दर्ज
गोवंशीय पशुओं को क्रूरता से बांधने का मामला ₹1.60 लाख का माल जब्त
नागपुर के यशोधरानगर में Hit and Run कार की टक्कर से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत
नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला
बेलतरोडी में घरफोडी अज्ञात चोरों ने 9.12 लाख रुपये का माल उड़ाया मामला दर्ज
पारडी में अज्ञात ट्रक चालक की टक्कर से राहगीर की मौत मामला दर्ज
खापरखेडा में कार का दरवाज़ा अचानक खोलने से हादसा महिला की मौत चालक के खिलाफ मामला दर्ज
मध्य प्रदेश पवेलियन बना आईटीबी एशिया 2026 का मुख्य आकर्षण
सीताबर्डी में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को मारी टक्कर आरोपी फरार मामला दर्ज
नागपुर तड़ीपार आरोपी और चाकू के साथ गाली गलौज करने वाला गिरफ्तार
news image for BIDM