बिना हेलमेट 818 चालक पकड़े गए Nagpur Traffic Police की बड़ी कार्रवाई
Published on 13 October 2026
नागपुर शहर पुलिस ने 12 अक्टूबर 2026 को शहर के सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में महाराष्ट्र दारूबंदी कानून, जुआ अधिनियम और मोटर वाहन कानून के तहत व्यापक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, दारूबंदी एवं मादक पदार्थ कानून के तहत 5 मामलों में 5 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 4,405 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया। वहीं जुआ कानून के तहत 1 मामले में 6 आरोपियों पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में मुद्देमाल जब्त किया गया।
यातायात शाखा ने मोटर वाहन कानून के तहत अभियान चलाते हुए कुल 1,788 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इनमें सबसे अधिक 818 चालक बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े गए। ट्रिपल सीट सवारी के 147, सिग्नल जंपिंग के 106, राँग साइड वाहन चलाने के 133 तथा ऑन रोड पार्किंग के 240 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा बिना लाइसेंस वाहन चलाने के 84, अवैध यात्री परिवहन के 49, ओवरस्पीड के 23 और नशे में वाहन चलाने के 32 मामले सामने आए। फैंसी नंबर प्लेट के 14, बिना सीट बेल्ट के 9, लापरवाही से वाहन चलाने के 12, बिना यूनिफॉर्म ड्राइविंग के 10 तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग के 31 मामलों में भी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने इन चालकों से कुल 8,39,100 रुपये का समझौता शुल्क वसूल किया है।
नागपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें।