बिना हेलमेट 1156 चालान नागपुर पुलिस का सख्त एक्शन
Published on 7 October 2026
नागपुर, 7 अक्टूबर 2026। नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय ने बुधवार दोपहर जारी वार्तापत्र में बताया कि 6 अक्टूबर को शहर के सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में शराबबंदी, नशीले पदार्थ, जुआ और मोटर वाहन कानून के तहत व्यापक कार्रवाई की गई।
महाराष्ट्र शराबबंदी कानून और नशीले पदार्थ कानून के तहत पुलिस ने 5 मामले दर्ज कर 7 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की और कुल ये 2 लाख 24 हजार 220 रुप का मुद्देमाल जब्त किया। वहीं जुआ कानून के तहत एक मामले में एक व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए 745 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया।
यातायात शाखा ने मोटर वाहन कानून के तहत विशेष अभियान चलाकर कुल 2,080 वाहन चालकों पर कार्रवाई की और उनसे 7 लाख 91 हजार 200 रुपये समझौता शुल्क वसूला। सबसे ज्यादा 1,156 मामले बिना हेलमेट वाहन चलाने के दर्ज हुए। इसके अलावा गलत जगह वाहन खड़ा करने के 328 मामले, बिना लाइसेंस वाहन चलाने और अवैध यात्री परिवहन के 103-103 मामले, राँग साइड वाहन चलाने के 62 मामले तथा ट्रिपल सीट सवारी के 58 मामले सामने आए। ओवरस्पीड के 43 मामले, शराब पीकर वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट के 33-33 मामले भी दर्ज किए गए।
इसी बीच, यशोधरानगर पुलिस ने मकोका के तहत दर्ज एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार ये सभी अभियान संयुक्त रूप से चलाए गए और आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन के सभी दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।