नागपुर पुलिस का Action 2033 वाहन चालकों से ₹8.97 लाख वसूले
Published on 10 October 2026
नागपुर शहर पुलिस ने 9 अक्टूबर 2026 को सभी थाना क्षेत्रों में महाराष्ट्र शराबबंदी कानून, जुआ अधिनियम और मोटर वाहन कानून के तहत व्यापक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, शराबबंदी और नशीले पदार्थ कानून के तहत 6 मामले दर्ज कर 6 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा कुल 8,242 रुपये का माल जब्त किया गया। जुआ अधिनियम के तहत 4 मामलों में 17 लोगों पर कार्रवाई हुई और 9,750 रुपये का माल जब्त किया गया। इसके अलावा, 9 अक्टूबर की रात 11 बजे से 10 अक्टूबर की सुबह 5 बजे तक की गई रात्रि गश्त के दौरान महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत 3 लोगों पर कार्रवाई की गई।
यातायात शाखा ने मोटर वाहन कानून के तहत कुल 2,033 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 8,97,350 रुपये का समझौता शुल्क वसूल किया। सबसे अधिक 1,082 मामले बिना हेलमेट वाहन चलाने के दर्ज हुए। ऑन-रोड पार्किंग के 268 मामले, बिना लाइसेंस वाहन चलाने के 102, अवैध यात्री परिवहन के 101 और राँग साइड वाहन चलाने के 85 मामले सामने आए। ट्रिपल सीट सवारी के 81, बिना सीट बेल्ट के 69 और सिग्नल जंपिंग के 56 मामले दर्ज किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने के 34, फैंसी नंबर प्लेट के 25 और ओवरस्पीडिंग के 20 मामले हैं। लापरवाही से वाहन चलाने के 10, मोबाइल फोन के उपयोग के 8 और बिना वर्दी ड्राइविंग के 4 मामले भी दर्ज हुए।
पुलिस ने बताया कि ये सभी अभियान संयुक्त रूप से चलाए गए और आगे भी सख्ती से जारी रहेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज साथ रखें।